संतकबीरनगर, मार्च 13 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। होली का त्योहार आते ही रंगों से बाजार पूरी तरह से सज गया है। उत्साह उमंग के इस पर्व पर लोग लाल, पीला, हरा, नीला और काले रंग की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं सूजी, मैदा, मेवा के साथ -साथ टोपी और पिचकारी की खरीदारी में लोग जुटे हैं। वहीं बाजार में कचरी की भी खूब डिमांड हो रही है। खोवा और पनीर की भी खरीदारी की जा रही है। होली का पर्व रंगों के लिए जाना जाता है। यह त्योहार गांव से लेकर शहर तक खूब मनाया जाता है। समूचा शहर होली के रंग में रंग गया है। बाजार में रंगों की खरीदारी तेज हो रही है। आम से लेकर खास तक अपनी पसंद का रंग खरीद रहे हैं। बाजार में रूह रंग का पैक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस पैकेट में लाल और हरा रंग मिल रहा है। इसके अलावा चार तरह के रंगों के लिए अलग पैकेट बनाया गया है। सेंथेटिक रं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.