चक्रधरपुर, मार्च 12 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर शहर में होली को लेकर रंगों का बाजार गर्म है। बुधवार को बाजार में होली की जमकर खरीददारी की गई। रंग, गूलाल, पिचकारी, टोपी, विग, और मिठाई की दुकानों में भीड़ देखी गई। गुरुवार को शहर के विभिन्न स्थानों में होलिकेा दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। शहर के गुदड़ी बाजार में होलिका दहन उत्सव के लिए दुकानदारों के द्वारा बाजार के मध्य स्थल को खाली करने का प्रक्रिया शुरु कर दिया गया है। गुरुवार दोपहर तक होलिका दहन स्थल को पूर्ण रुप से खाली कर दिया जाएगा। रात को होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। केमिकल युक्त और त्वचा पर दुष्प्रभाव पड़ने वाले रंगों का उपयोग से बचें- डा. एस सोरेन होली रंगों का त्योहार है। इसे शांति और सौहार्द के साथ मनाएं । होली के दिन अति गहरे और मिलावटी रंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.