मुरादाबाद, मार्च 9 -- होली का उल्लास शुरू हो चुका है। होली को अब कुछ दिन शेष है। इसको लेकर बाजारों में रंग अबीर और गुलाल के साथ तरह तरह की पिचकारियों से बाजार सज गए हैं। शहर के गंज बाजार कोतवाली चौराहा बड़ा बाजार आदि बाजारों में पिचकारी और गुलाल की दुकानें सजी हुई हैं। हर बार की तरह इस बार भी बाजार में विभिन्न प्रकार की पिचकारी, हर्बल गुलाल और कई तरह के आइटम बाजार में दिखाई दे रहे हैं। बड़ों से लेकर छोटे बच्चों तक के लिए हर तरह की पिचकारी और गुलाल की किस्में मौजूद हैं। इस बार विशेष तौर पर छोटे बच्चों के लिए कार्टूंस, म्यूजिकल पिचकारी भी बाजार में आ चुकी है। ये पिचकारी बच्चों को खूब पसंद आ रही हैं। शहर में गणपति गिफ्ट इंपोरियम के नाम से दुकान लगाने वाले अनुज कहते हैं कि होली के त्योहार को लेकर इस बार पूरी तैयारी कर ली है। जिसके तहत पिचकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.