गिरडीह, मार्च 17 -- देवरी, प्रतिनिधि। घोड़थंबा बाजार के पास शुक्रवार रात दो पक्षों में हुई झड़प व आगजनी के बाद शनिवार को देवरी स्थित प्रखंड सभागार में अंचलाधिकारी श्यामलाल मांझी व थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू के नेतृत्व में देवरी शांति समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के उपरांत सदस्यों द्वारा होली महोत्सव मनानेवाले गांवों में शांति मार्च निकालकर लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की गई। अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों ने अंचल क्षेत्र के देवरी, कैरीडीह, डहुआटांड़, खरियोडीह, सिकरुडीह, ढेंगाडीह, चोलीडीह, मंझिलाडीह, गादी, बेलाटांड, नाबाआहार, पर्वतुडीह, घोसे, थाना मोड़, फतेहपुर, नायकडीह, पुरनाबथान तथा चतरो दौरा किया। पुरनाबथान स्थित बजरंगबली मोड़ से चतरो बाजार तक पदयात्रा करते हुए आपसी सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.