धनबाद, फरवरी 21 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। होली व निकाय चुनाव शांति पूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन चाक चौबंद है। जिसके मद्देनजर शुक्रवार को जोड़ापोखर सर्किल के तिसरा थाना और लोदना ओपी में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार, तीसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार, लोदना ओपी प्रभारी गौरव कुमार सहित शांति समिति के सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक का संबोधित करते हुए आशुतोष कुमार ने कहा कि होली का पर्व शांति से मनाए। अपने मताधिकार का प्रयोग स्वविवेक से करे। शांति व्यवस्था भंग करने वाले से सख्ती से पुलिस निपटेगी। होली के दौरान डीजे व शराब बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। हुडदंग बर्दास्त नहीं की जायेगी। अगर आपके क्षेत्र में कोई अनजान व्यक्ति दिखे तो तुरंत स्थानीय प्रशासन को खबर करें। कानू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.