जमशेदपुर, मार्च 6 -- होली की भीड़ के मद्देनजर टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में 12 मार्च बुधवार तक एक अतिरिक्त जनरल कोच लगेगा। आरक्षित कोच में वेटिंग के कारण दक्षिण पूर्व जोन से बुधवार को यह आदेश हुआ। इससे बिहार के झाझा, मोकामा, पटना, आरा व बक्सर के यात्रियों को सीट मिले सकेगी। मालूम हो कि बक्सर एक्सप्रेस में महीनेभर से दिन बदलकर अतिरिक्त कोच लग रहा है, जिसे रेलवे ने 12 मार्च तक बढ़ा दिया है। दूसरी ओर, होली को लेकर संतरागाछी स्टेशन से दरभंगा के लिए 12 मार्च की शाम स्पेशल ट्रेन खुलने वाली है। इससे पश्चिम बंगाल स्थित विभिन्न स्टेशनों से बिहार जाने वालों को सहूलियत होगी। इधर, चक्रधरपुर मंडल भी होली में टाटानगर से बिहार मार्ग में होली स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी में है। रेलवे वाणिज्य विभाग बक्सर, आरा, छपरा, जयनगर, गोड्डा व कटिहार की ट्रेनों के वेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.