कोडरमा, फरवरी 18 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। होली पर्व को लेकर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल और खोरधा रोड जंक्शन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों का ठहराव झारखंड के टाटानगर, बोकारो चंद्रपुरा, गोमो जंक्शन, पारसनाथ, हजारीबाग रोड और कोडरमा स्टेशन पर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। रेलवे द्वारा आनंद विहार टर्मिनल-खोरधा रोड-आनंद विहार स्पेशल का परिचालन डीडीयू-गया-भुवनेश्वर मार्ग से किया जाएगा। आनंद विहार-खोरधा रोड जंक्शन स्पेशल 27 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार से रात 00:30 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन 15:15 बजे डीडीयू, 18:40 बजे गया, 20:13 बजे कोडरमा तथा 21:40 बजे गोमो में रुकते हुए तीसरे दिन 12:30 बजे खोरधा रोड जंक्शन पहुंचेगी...