गाज़ियाबाद, फरवरी 20 -- गाजियाबाद, संवाददाता। होली पर्व को देखते हुए जीआरपी गाजियाबाद स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षा को लेकर जागरूक करेगा। जीआरपी के जवान स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर यात्रियों से संवाद करेंगे और उन्हें संदिग्ध व्यक्तियों से सावधान रहने को लेकर जागरूक करेंगे। वहीं आगामी प्रमुख त्योहार को देखते हुए जीआरपी के जवान भी मुस्तैद रहेंगे। गाजियाबाद स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। वहीं होली पर्व पर लोगों की भीड़ अधिक बढ़ जाती है। बड़ी संख्या में अन्य राज्यों के रहने वाले लोग त्योहार मनाने के लिए ट्रेन के माध्यम से अपने घरों को लौटते हैं। जिसके चलते स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। इसी भीड़भाड़ का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व चोरी, झपटमारी जैसी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में रहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.