मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। होली में छह दिन शेष बचे हैं मगर अबतक खाद्य संरक्षा विभाग की टीम सक्रिय नहीं हुई है। जांच शुरू नहीं होने से मिलावट का सामान बेचने वालों की चांदी कट रही है। बाजार में मिलावटी सामान की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। देर से खाद्य संरक्षा की टीम जांच अभियान शुरू करेगी, तबतक मिलावट करने वाले अपना माल खपा चुका होंगे। अंत में एक-दो दिन विभाग की टीम बाजार में जांच के नाम पर खानापूर्ति कर अपनी विभाग की औपचारिकता पूरी करेगी। बताते हैं कि होली पर सबसे अधिक खाद्य तेल, मसाला, मेवा, पनीर और खोआ में मिलावट होती है। मिलावटी कारोबारी विक्रेताओं को अच्छे मुनाफा का लालच देकर उनकी दुकानों तक सामान उपलब्ध कराते हैं। इस कारण मिलावट का कारोबार शहर से लेकर गांव तक फैला हुआ है। शहर में बिक रहा अमानक खाद्य तेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.