मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। होली के हुड़दंग के बीच अलग-अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। इसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। मारपीट में घायल रहीमपुर रक्सा गांव की रासो देवी, सनोज पासवान, लच्छू पासवान, शिवनंदन पासवान व ललित पासवान, मझौलिया गांव के निर्मला देवी, पवन कुमार, शैल देवी, खुशबू कुमारी, कृष्णा कुमार, गणेश कुमार व संगीता देवी, सकरा फरीदपुर की रेखा देवी, शोभा देवी, मुकेश कुमार और मिश्रौलिया गांव के मो. अंजुम, बुसरा परवीन, चांदनी परवीन, रिजवाना परवीन का इलाज सकरा अस्पताल में कराया गया। घायलों ने अलग-अलग आवेदन दिया है। सकरा फरीदपुर की दो घायल महिलाओं को एसकेएमसीएच रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.