बदायूं, मार्च 16 -- होली के हुड़दंग के दौरान कछला कस्बे में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस झगड़े में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को कछला में होली के हुड़दंग के दौरान लोग रंग-गुलाल की मस्ती में डूबे हुए थे। इसी दौरान कछला चौराहे पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। झगड़े के कारण वहां हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। इस मारपीट में कछला निवासी दलवीर, शीलू और संजीव गुप्ता सहित छह से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.