लखनऊ, मार्च 18 -- मोहनलालगंज, संवाददाता। मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव में होली के दिन पानी भरने गई 13 वर्षीय किशोरी के साथ परचून दुकानदार ने दुराचार किया। किशोरी ने उस समय बात को छिपा लिया, लेकिन गुमसुम रहने लगी। मंगलवार को किशोरी ने परिजनों को आपबीती बता दी। इसके बाद परिजनों ने मोहनलालगंज कोतवाली पर शिकायत की। पुलिस ने दुराचार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी होली के दिन शाम लगभग आठ बजे सरकारी नल पर पानी भरने गई थी। जहां 35 वर्षीय मेईखेड़ा निवासी परचून दुकानदार परमेश्वर उर्फ भउवा उसे अपने घर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। घर लौटी किशोरी गुमसुम रहने लगी। पूछने पर किशोरी ने मां को पूरी बात बताई। इसके बाद मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार सहित पाक्सो एक्ट की धा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.