धनबाद, मार्च 16 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। रंग गुलाल अबीर से पूरा शहर सराबोर हुआ। शुक्रवार और शनिवार दोनों ही दिन जिले भर में हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गई। पंचागों में मतभेद के कारण शहर में दोनों ही दिन होली के रंग बिखरे। हर किसी का रंगीन चेहरा, सड़कों पर बिखरे अनगिनत रंग होली के उत्साह और उमंग की गवाही दे रहे हैं। लोगों ने चेहरे पर रंग अबीर लगाकर और गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। होली पर चढ़े प्रीत के रंग : होली में प्रीत के रंग ऐसे चढ़े हैं की होली बीत जाने के बाद भी लोगों के चेहरे रंगीन पड़े हैं। शुक्रवार के बाद शनिवार की सुबह भी लोगों ने रंगों की होली खेली। क्या बच्चे क्या बूढ़े और क्या युवा। होली को लेकर सभी उत्साहित दिखे। विशेषकर बच्चों में तो होली को लेकर जबरदस्त उत्साह था। कहीं छत पर होली मनी तो कहीं सड़क पर। पिचकार...