लोहरदगा, मार्च 8 -- लोहरदगा, संवाददाता। होली का त्योहार निकट है। होली को लेकर होली बाजार सज चुका है। कपड़ा बाजार में भीड़ उमड़नी प्रारंभ हो चुकी है। जिलेवासी आनलाइन प्लेटफार्म, मॉल और स्थानीय दुकानदारों की दुकानों में अपना और अपने परिवार के लिए मनपसंद कपड़ों की खरीददारी में जुट चुके हैं। वहीं दर्जी भी कपड़ा सिलाई में बिजी हो चुके हैं। होली को ले कपड़ा बाजार की रौनक देखते ही बन रही है। वहीं ऑनलाइन प्लेटफार्म और मॉल द्वारा कपड़ों में कई प्रकार के आकर्षक ऑफर देते हुए खरीददारों को आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। दुकानों में होली खेलने से लेकर डिजाइनर कपड़ों की भरमार है। जहां कपड़ों के रेंज का भी ख्याल रखा गया है। दुकानदारों का प्रयास है की कोई भी ग्राहक प्रतिष्ठान पर पहुंचे, तो बिना कुछ खरीदे नहीं लौटे। आफलाइन दुकानदार भी मॉल और ऑनलाइन खरीदारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.