मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर। रेलवे की ओर से होली पर बिहार के लिए 285 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। होली में महज 11 दिन शेष हैं, लेकिन अब तक विभिन्न राज्यों से होली पर बिहार आने के लिए महज 34 ट्रेनें ही मिल सकी हैं। इनमें से भी एक भी नियमित नहीं हैं। सभी ट्रेनें साप्ताहिक हैं। बीते साल होली पर बिहार के लिए करीब 150 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन हुआ था। होली के लिए 285 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा भी लिए नाकाफी प्रतीत हो रही थी। इसमें से भी अब तक महज 12 फीसदी का परिचालन शुरू होने से होली पर आने और लौटने वाले प्रवासियों की चिंता दूर नहीं हो सकी है। होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 31 मार्च तक ही होना है। रेलवे से बिहार को अबतक मिली 34 ट्रेनों में से 13 होली स्पेशल मुजफ्फरपुर स्टेशन से गुजरेंगी। अब तक मिली ट्रेनें उत्तर भारत के साथ प...