बिहारशरीफ, मार्च 12 -- होली के रंग में रंगे टमटम और ई-रिक्शा चालक राजगीर, निज संवाददाता। टमटम और ई-रिक्शा चालकों ने होली मिलन समारोह में सामाजिक सद्भाव और भाईचारे के साथ होली मनाई। अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि सद्भाव और मानवता का पर्व है। थाना मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में धूल झाल की थाप पर पारंपरिक होली गीतों का आनंद लिया गया। मौके पर शिवालक यादव, सचिन, मुन्नीलाल राजवंशी, मनोज कुमार राजवंशी, मुन्ना चौधरी, विजय यादव, विजय राजवंशी, संजय मिस्त्री, बिहारी बाबू, किशोरी रविदास, अनिल यादव, गब्बर राजवंशी, वीरू राजवंशी, पंकज पासवान, श्रवण रविदास, सुनील रविदास, राजकुमार रविदास, नीतीश यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...