सीतामढ़ी, मार्च 11 -- सीतामढ़ी। अब जबकि मस्ती व रंग-गुलाल के त्योहार होली में महज कुछ ही दिन शेष रह गए है। बाजार पर होली का रंग पूरी तरह से चढ़ चुका है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक की दुकानों में होली की बिक्री बढ़ गई है। विशेषकर कुर्ता, पैजामा, रंग-अबीर, गुलाल, पिचकारी की दुकान पर होली का रंग खूब चढ़ रहा है। सबसे अधिक भीड़ कपड़ा दुकानों पर देखी जा रही है। महिला-पुरुष रेडिमेड कपड़ों की खूब खरीदारी कर रहे है। बच्चे-बड़े सभी अपनी पसंद के कपड़ों के सिलेक्शन करने में जुटे हैं। किसी को होली के लिए ट्रेडिशनल तो किसी को डिजाइन वाले रंग-बिरंगे कुर्ता-पजामा चाहिए। अधिकांश लोग सफेद कुर्ता एवं रंग-बिरंगे कुर्ता-पजामा खरीद रहे हैं। रंग-गुलाल पिचकारी की हो रही खरीदारी : नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार में रंग, गुलाल, मास्क, टोपी और पिचकारियों की दुकान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.