नई दिल्ली, मार्च 16 -- उत्तराखंड में होली के बाद मौसम ने फिर करवट बदली और शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई। साथ ही चारों धामों के अलावा हर्षिल, औली, हेमकुंड सहित अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मार्च मध्य में बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ, मद्ममहेश्वर, तुंगनाथ, कार्तिक स्वामी, चंद्रशिला सहित ऊंची चोटियों पर शनिवार सुबह बर्फबारी हुई। जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई। बारिश और बर्फबारी से पूरे जिले में मौसम ठंडा हो गया। वहीं, चमोली जिले में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह बदरीनाथ और हेमकुंड में भारी हिमपात हुआ। शनिवार को बदरीनाथ में एक फुट से अधिक बर्फ गिरी। पर्यटन स्थल औली में भी बर्फबारी हुई। शनिवार सुबह चार बजे से 10 बजे तक बर्फबारी का सिलसिला चला। औली की ढलानों में लगभ...