बुलंदशहर, मार्च 16 -- बुलंदशहर। होली का पर्व संपन्न हो चुका है। शनिवार और रविवार को छुट्टी के बाद अब लोगों का अपने-अपने घरों से लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिस वजह से ट्रेनों और रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। हालांकि यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों को सड़कों पर उतारा है। जबकि खुर्जा जंक्शन पर ट्रेनों में यात्रियों की ठीक-ठाक भीड़ चल रही है। भूड़ चौराहा पर जाम के हालात रहे। शुक्रवार को दुल्हैंडी का पर्व मनाया गया था। इस पर्व को दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने परिवार के साथ मनाते हैं। ऐसे में होली से पहले जिस प्रकार ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भारी भीड़ चली थी। अब उनके घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में यात्रियों की फिर से ट्रेनों और बसों में भीड़ बढ़ गई है। भीड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.