धनबाद, फरवरी 13 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता होली के बाद धनबाद से दिल्ली, चंडीगढ़ और मुंबई की स्पेशल ट्रेनें दोबारा पटरी पर लौटेंगी। गुरुवार को रेलवे बोर्ड ने तीनों स्पेशल ट्रेनों को एक साथ दिसंबर तक चलाने की अधिसूचना जारी की। इसी तरह धनबाद से गोरखपुर के बीच इसी साल सितंबर से दिसंबर के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसकी भी अभी ही घोषणा कर दी गई है। चारों ट्रेनें धनबाद से विशेष ट्रेन के रूप में चल रही थीं। इन्हें जनवरी मध्य में बंद किया गया था। रेलवे ने 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल को सात मार्च से 29 दिसंबर तक हर मंगलवार और शनिवार और 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल को आठ मार्च से 30 दिसंबर तक हर बुधवार और रविवार तथा 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल को छह मार्च से 29 दिसंबर तक हर मंगलवार और शुक्रवार और 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल को आठ मार्च से 30 दिसंबर तक हर ग...