मेरठ, मार्च 19 -- मेरठ। मेडिकल, जिला अस्पताल में मंगलवार को त्वचा, नेत्र, बाल रोग, ईएनटी और मेडिसिन विभाग की ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ रही। मरीजों की आंखों में जलन, लालीपन के साथ नेत्र का प्रेशर बढ़ा हुआ मिला। त्वचा में दाने, खुजली की समस्या के मरीज भी ओपीडी में पहुंचे। पांच फीसदी मरीज होली रंग की वजह से त्वचा में एलर्जी, नेत्र, ईएनटी और मेडिसिन ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे। मौसम में आए बदलाव के चलते अस्पतालों में वायरल, निमोनिया और फेफड़ों में इंफेक्शन के मरीज बढ़ गए हैं। मेडिकल, जिला अस्पताल की मेडिसिन, बाल रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या पांच हजार के पार पहुंच गई। ओपीडी में 30 फीसदी मरीज वायरल बुखार, गले में खराश, बदन दर्द, आंखों में लालीपन और जुकाम के पहुंच रहे हैं। मौसम में हो रहा बदलाव संभलकर रहे फिजिशियन प्रो. डॉ. अरविं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.