नैनीताल, फरवरी 22 -- नैनीताल, संवाददाता। होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार रंगों और आकर्षक पिचकारियों से सज गए हैं। इस बार स्वदेशी पिचकारी और हर्बल रंगों की खास डिमांड देखी जा रही है। दुकानों पर हाईटेक पिचकारियों की भरमार है, जिनमें हेलीकॉप्टर, लड़ाकू विमान, मिसाइल टॉप, वाटर गन और वाटर टैंक जैसे डिजाइन बच्चों और युवाओं को खूब लुभा रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार, इस बार होली को खास बनाने के लिए नई-नई तकनीक वाली पिचकारियां बाजार में उतारी गई हैं। मिसाइल नुमा पिचकारी से रंगों की बौछार के साथ अबीर-गुलाल भी उड़ाया जा सकेगा। वहीं, गुलाल उड़ाने के लिए मैजिक रेनबो मशीन ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बच्चों के लिए खास मैजिक गुब्बारे, कलर मैजिक आइटम, पार्टी पापड़, अबीर और जंगली जानवरों के मुखौटे भी बाजार में उपलब्ध हैं। दुकानदार ओमप्रकाश ...