लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- होली में अब सिर्फ एक सप्ताह बचा है और बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहर के बाजारों में रंग, गुलाल, पापड़, और गुजिया के साथ-साथ पिचकारी की दुकानें भी सज गई हैं। खासकर बच्चों में नई-नई डिजाइन वाली पिचकारियों को लेकर जबरदस्त उत्साह है। बाजार में 30 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की पिचकारियां उपलब्ध हैं। इस बार हथौड़ा, त्रिशूल, बाहुबली, कुल्हाड़ी और डमरु जैसी अनोखी डिजाइन की पिचकारियों की धूम मची हुई है। वहीं सबसे महंगी पिट्ठू बैग वाली पिचकारी बच्चों को खूब भा रही है। लेकिन कीमत ज्यादा होने के कारण इसकी बिक्री कम है। शहर में बड़ी संख्या में गांव देहात से लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार माता-पिता अपने बच्चों को स्टाइलिश पिचकारी दिलाने में खास रुचि दिखा रहे हैं। बच्चों की पसंद को ध्यान मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.