गिरडीह, मार्च 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। होली के दौरान कई छिटपुट घटनाएं घटी है। जिला मुख्यालय के नगर, मुफस्सिल एवं पचंबा थाना क्षेत्र में कई मारपीट की घटनाएं घटी है। मारपीट की घटनाओं को लेकर शहर में शुक्रवार व शनिवार को सुबह से लेकर रात तक पुलिस परेशान रही। ज्यादातद मारपीट शराब के नशे में हुई है। जब तक पुलिस एक जगह पहुंचकर मामले को शांत कर रही थी तब तक दूसरे व अन्यत्र जगह से मारपीट की सूचना मिल जा रही थी। इसके अलावा सड़क दुर्घटना में भी कई लोग घायल हुए हैं। मुफस्सिल पुलिस ने मारपीट के अलग-अलग मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को गिरिडीह भेज दिया है। जेल भेजे गये लोगों में पाठकहीर निवासी सुनिल मरिक एवं टिकोडीह निवासी राकेश शर्मा शामिल हैं। शहर के बक्सीडीह रोड निवासी रिंकु कुमार शनिवार की देर रात शराब के नशे में बाइक से गिरकर गंभीर रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.