सीवान, मार्च 17 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। होली के दिन शुक्रवार को थाना क्षेत्र के अलग- अलग गांव में हुई मारपीट के मामले में शनिवार को थाने में चार एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें चोरमा टोला टारी के राजू कुमार सहनी ने थाने में आवेदन देकर कबाड़ी दुकान में तोड़फोड़ करने तथा मारपीट कर घायल देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उसने गांव के हीं संतोष यादव, दीपक यादव, लालू यादव, प्रकाश यादव, जयलाल यादव, विद्यार्थी यादव, अंकुर मांझी, चंदन यादव को आरोपित किया है। लहुड़ी कौड़िया गांव में हुई मारपीट के मामले में देवीलाल यादव की पत्नी गीता देवी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें उसने गाली - गलौज करने तथा मारपीट के करने का आरोप लगाया है। इसमें उसने गांव के हीं चंदन कुमार यादव, जनार्दन राय, शैलेश राय और गजेन्द्र कुमार को आरोपित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.