हल्द्वानी, मार्च 16 -- भवाली, संवाददाता। पहाड़ में शनिवार को होली का उल्लास चारों ओर देखने को मिला। इस दौरान कैंची धाम में नीब करौरी बाबा के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। क्षेत्र के सभी होटल भी पर्यटकों से पैक रहे। शनिवार सुबह छह बजे आरती के बाद भक्तों की भारी भीड़ बाबा के दर्शनों के लिए जुटती रही। मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह ने भक्तों के साथ मिलकर होली गीत गाए और माहौल रंगीन कर दिया। हालांकि, वीकेंड के चलते भवाली से कैंची धाम तक पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। दिनभर पर्यटकों के वाहनों से सड़क जाम हो गई। जिससे लोगों को अपने रिश्तेदारों के पास जाने में भी मुश्किलें आईं। फरसौली निवासी चंद्र शेखर लोशाली ने बताया कि पर्यटकों के वाहनों के कारण नगर में जाम की समस्या बढ़ गई। कहा, प्रशासन को शटल सेवा शुरू करनी चाहिए थी, जिससे वाहनों को हल्द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.