रामपुर, मार्च 10 -- 14 मार्च को होली के त्योहार के साथ रमजान का दूसरा जुमा भी है। इसे लेकर जहां देशभर में सुरक्षा को लेकर मुद्दा गरमाया हुआ है, वहीं मामले में रामपुर शहर काजी सैयद खुशनूद मियां ने होली के दिन जुमे की नमाज में बदलाव की घोषणा की है। पहले जुमे की नमाज 1:30 बजे होती थी। रविवार को उन्होंने वीडियो द्वारा बयान जारी करते हुए ये घोषणा की है। उन्होंने बताया कि होली मनाई जाएगी, इसके चलते जामा मस्जिद में जुमे की नमाज 2:30 बजे अदा की जाएगी। उन्होंने आपसी भाईचारे और सौहार्द कायम करने की अपील करते हुए जिले की सभी मस्जिदों में दो बजे के बाद नमाज अदा करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने लोगों से मोहल्लों की आसपास की मस्जिदों में नमाज अदा करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.