नई दिल्ली, फरवरी 16 -- इस साल 13 मार्च की देर रात और 14 मार्च की सुबह अमेरिका में अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। इस दिन ब्लड रेड मून तो होगा ही साथपूर्ण चंद्र ग्रहण भी होगा। अमेरिका के 48 राज्यों में यह नजारा देखने को मिलेगा। इस दिन चंद्रमा, सूर्य और धरती सीधे एक ही रेखा में होंगे। चंद्रमा की तरफ से धरती पर लाल लंबी वेवलेंग्थ का प्रकाश धरती पर पड़ेगा। आपको बता दें कि 14 मार्च को पड़ने वाला यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह से ढंक लेगी। इससे चंद्रमा गहरे लाल रंग में नजर आएगा। इस घटना को 'ब्लड मून' कहा जाता है। भारत में नहीं होगा ग्रहण का प्रभावआपको बता दें कि भारत में इस ग्रहण का प्रभाव नहीं माना जाएगा। दरअसल भारत में 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को रंगों की होली होगी। ऐसे में इस पूर्ण चंद्र ग्रह...