बस्ती, मार्च 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। होली वाले दिन शहर और गांव के अलग-अलग इलाकों में कई दुर्घटनाएं हुईं। जिला अस्पताल में 24 घंटे में 85 लोग घायल होकर पहुंचे। लगभग सभी को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया। गंभीर मरीजों को रेफर किया गया, जबकि कई मरीजों को मेडिकल, इमरजेंसी और चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। इंजरी के केस अधिक हैं। 14 मार्च शुक्रवार होली के दिन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक 63 मरीज आए, इसमें से आधा दर्जन मरीज अल्कोहल के सस्पेक्टेड थे, जिन्हें भर्ती कर उपचार किया गया। स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। दो दर्जन से अधिक मरीजों की आंखों में चोट आई थी। कई लोगों के पैर, हाथ, सीने और चेहरे पर चोट लगी थी। इसमें महिला, पुरुष और बुजुर्ग थे। अधिकांश लोग वाहन की तेज रफ्तार, शराब के प्रभाव में ड्राइविंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.