काशीपुर, मार्च 11 -- काशीपुर संवाददाता। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कुंडेश्वरी चौकी में अधीनस्थों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कुंडेश्वरी चौकी का निरीक्षण भी किया। उन्होंने होली के दिन अतिरिक्त सुरक्षा बरतने तथा वांछित और आरोपियों के मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये। मंगलवार को एसएसपी ने कुंडेश्वरी चौकी में अधीनस्थों के साथ जिले की अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने होली और जुम्मा एक ही दिन होने से अधीनस्थों को अतिरिक्त सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। इसके अलावा उन्होंने जिले में विभिन्न मुकदमों में वांछित या आरोपी के मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण करने को कहा। उन्होंने पूरे जिले में दर्ज मुकदमों में 1237 आरोपियों के मामलों में जल्द निर्णय लेने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिस मामले में नोटिस देना है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.