औरंगाबाद, मार्च 8 -- ओबरा थाना परिसर में शुक्रवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सीओ हरिहरनाथ पाठक, बीडीओ मो यूनिस सलीम, आरओ राज नारायण राय, विधि-व्यवस्था प्रभारी अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे। अधिकारियों ने होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। कहा कि कारा एवं बेल गांव में जल्द ही शांति समिति की बैठक की जाएगी। उन्होंने बताया कि होलिकादहन स्थल का निरीक्षण किया जायगा। होलिकादहन के समय पुलिस एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। जूलूस में डीजे परप्रतिबंध रहेगा। मटका फोड़ प्रतियोगिता की सूचना पुलिस को देनी होगी। बताया कि संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। शांति के पैगाम के लिए फ्लैग मार्च निकाला जायगा। शरारती तत्वों पर पैनी नजर होगा। इस मौके पर अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.