संभल, मार्च 16 -- हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धुरैटा में शुक्रवार को होली के जुलूस के दौरान किसी असमाजिक तत्व ने मस्जिद के गेट पर जय राम लिख दिया। जिससे तनाव की स्थित बन गई। जिसको लेकर दोनोँ पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को समझाकर शांत कराया। क्षेत्र के गांव धुरैटा में शुक्रवार को हर वर्ष की भांति होली का जुलूस निकल रहा था। जिसमें काफी संख्या में लोग मौजूद थे। सभी होली की चौपाई पर गाते हुए चल रहे थे। तभी किसी असमाजिक तत्व ने रास्ते में मस्जिद के गेट पर रंग से जय राम लिख दिया। जिससे स्थिति तनाव पूर्ण बन गई और दोनों समुदाय के लोगों में कहासुनी भी हो गई। घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही आनन फानन में हयातनगर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने हालात को निय...