अंबेडकर नगर, मार्च 10 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। होली और जुमा की नमाज एक ही दिन पड़ रहा है। 14 मार्च को जहां होली है, वहीं उसी दिन जुमा की नमाज भी अदा होगी। इसके चलते पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क है। हालांकि हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्ष ने जुलूस और जुमा की नमाज का समय अलग-अलग निर्धारित कर लिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि 13 मार्च को जिले में 1904 स्थानों पर होलिका दहन होगा। होलिका दहन स्थलों और 14 मार्च को जिले में निकलने वाले 21 होली के जुलूसों के मार्ग का राजपत्रित अधिकारियों ने निरीक्षण कर लिया है। वहीं सीओ स्तर के अधिकारियों ने शांति कमेटी की बैठक कर ली है। अफसरों ने धर्मगुरुओं से वार्ता कर आम सहमति बना ली है। जुमा की नमाज और होली के जुलूस की व्यवस्था कर ली गई है। इस दौरान कड़ी सुरक्षा रहेगी। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.