मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- होली पर्व के चलते रेलवे ट्रेनों व बसों मे भारी भीड़ देखी गई। गुरूवार को मुजफ्फरगनर रूट से होकर जाने वाली कुछ ट्रेन लेट होने से यात्रियों को घंटों स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ा। वहीं त्यौहार के चलते रोडवेज बसों में भी यात्रियों की भीड़ की चलते बसों के फेरे बढ़ाए गए। होली पर्व पर छुट्टी के चलते रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ मौजूद रही। होली के दिन रंग और गुलाल के लिए बाजारों मे खरीदारों की भीड से दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं हाइवे पर भी निजी वाहन फर्राटा भरते नजर आए। होली की छुट्टी के चलते लोग अपने घरों को रवाना हो रहे हैं। जिसके चलते दिनभर ट्रेन और रोडवेज बसों में भारी भीड़ रही। नौचंदी एक्सप्रेस, अम्बाला इंटरसिटी, उत्कल एक्सप्रेस, जलंधर एक्सप्रेस के लेट होने से यात्रियों को स्टेशन पर ही घंटों इंतजार करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.