मुरादाबाद, मार्च 23 -- खत्री महिला हितकारिणी सभा का होली मिलन रविवार को लेडीज क्लब में हुआ। महिलाओं ने फूलों की होली भी खेली। दीप्ती खुराना, सोनाक्षी, आकांक्षा और नीतू मेहरोत्रा बॉलीवुड गीतों पर थिरकीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गीत माला प्रतियोगिता रही। जिसमें सारिका खन्ना, निशि टंडन, शालिनी मेहरोत्रा, जयता टंडन ने गीतों की प्रस्तुति दी। अध्यक्षता आरती कपूर ने की। अनिता कपूर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान दर्शना खन्ना, शुभी खन्ना, पूजा खन्ना, प्रीती खन्ना, प्रियंका टंडन, राजेंद्री कपूर आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...