लखनऊ, मार्च 12 -- टीले वाली मस्जिद दरगाह के सज्जादा नशीन सैयद शाह वासिफ हसन वाइजी ने एलान किया है कि होली को देखते हुए जुमा की नमाज कुछ देर से अदा की जा सकती है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि हिन्दुस्तान भाईचारे की मिसाल है। 14 मार्च को हिन्दू भाइयों का होली का त्योहार है और उसी दिन जुमा मुबारक भी है। उन्होंने कहा कि होली में आमतौर पर 2 बजे तक रंग खेला जाता है। इसलिए हिन्दू भाइयों के त्योहार को देखते हुए जुमा की नमाज अपने तय समय से कुछ देर में भी अदा की जा सकती है। इसके ही उन्होंने कहा कि यदि होली में रंग खेलने के दौरान किसी मुस्लिम भाई पर रंग पड़ जाता है तो दौरान विनम्रता बरतें और कपड़े पर रंग पड़ने पर भी अगर आप पाक हैं तो नमाज अदा की न सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.