मुरादाबाद, मार्च 16 -- होली मनाने गए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों को हरी झंडी दी है। सोमवार(आज)को पहली ट्रेन सहरसा-आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। सहरसा से ट्रेन-05575 सुबह 9.30 बजे चलेगी। ट्रेन खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर के रास्ते मुरादाबाद होकर आनंद विहार जाएगी। आनंद विहार में ट्रेन सुबह 6.30 बजे पहुंचेगी। सीनियर डीसीएम के अनुसार इसी क्रम में दरभंगा से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन-05581 मंगलवार को रवाना होगी। दरभंगा से 18.30 बजे चलकर समस्तीपुर, बेगुसराय, रक्सौल, नरकटिया गंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर होकर मुरादाबाद, गाजियाबाद होकर आनंद विहार जाएगी। ट्रेन 18.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल और स्लीपर कोच लगाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.