धनबाद, फरवरी 16 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता होली की छुट्टी पर विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए डीसी आदित्य रंजन ने अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि होली पर तीन-चार मार्च को घोषित राजपत्रित अवकाश के बावजूद जितने भी राजपत्रित और पर्यवेक्षक स्तर के पदाधिकारी हैं, वह मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। आपात स्थिति में अनुमति लेकर ही मुख्यालय छोड़ने का निर्देश दिया गया है। डीसी की ओर से जारी आदेश में लिखा गया है कि होली पर विधि व्यवस्था और लोक शांति को बनाए रखने के लिए प्रभावी तरीके से निगरानी बनाए रखना जरूरी है, जिससे किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा सामाजिक सौहार्द को भंग करने के प्रयास को विफल किया जा सके। विधि व्यवस्था को संभालने के लिए जिनकी ड्यूटी लगी है, उन्हें मुख्यालय नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी ...