लखनऊ, मार्च 17 -- -सबसे ज्यादा न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, जनरल सर्जरी व बाल रोग विभाग में देखे गए मरीज लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। होली की छुट्टी के बाद खुले अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ आई। मरीजों के दबाव की वजह से ओपीडी का संचालन देर तक रहा। मेडिकल संस्थानों में सबसे ज्यादा भीड़ न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी व मेडिसिन समेत दूसरे विभागों में मरीजों का अधिक दबाव रहा। लोहिया संस्थान में सोमवार को लगभग 3700 मरीज ओपीडी में आए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों में लगभग 3500 मरीज ओपीडी में देखे जा रहे हैं। होली में छुट्टी के बाद पूरे दिन की ओपीडी चली। इससे मरीजों का दबाव अधिक रहा। सभी मरीजों को ओपीडी में इलाज मुहैया कराया गया। केजीएमयू 7530 मरीज ओपीडी में आए। जिसमें 2138 नए व 5392 पुराने मरीज देखे गए। प्रवक्ता डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.