प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज। रंग पर्व होली पर लापरवाही के कारण अलग-अलग सड़क हादसों में घायल 295 लोग एसआरएन अस्पताल पहुंचे। इनमें नौ लोगों की मौत हो गई। छह लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान और तीन की अस्पताल पहुंचने से पहले होग गई। सड़क हादसों में घायल 33 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल पहुंचने वालों में सड़क दुर्घटनाओं के अलावा ऊंचाई से गिरने, मारपीट और आंखों में रंग पड़ जाने जैसी घटनाओं के लोग शामिल रहे। इसमें ट्रॉमा सेंटर में 112 मरीज पहुंचे, जिनमें से 54 को गंभीर हालत में सर्जिकल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। इसके अलावा, मेडिसिन इमरजेंसी में 154, कार्डियोलॉजी इमर्जेंसी में 19 और महिला एवं प्रसूति रोग विभाग की इमरजेंसी में 10 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.