नई दिल्ली, मार्च 12 -- होली का त्यौहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। इस दिन लोग अपने बैर भूलाकर एक दूसरे को प्यार के रंग में रंग देते हैं। रंगों वाली होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन की परंपरा निभाई जाती है, जिसे छोटी होली भी कहा जाता है। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन कई रस्में भी निभाई जाती हैं जिनमें से सबसे प्रचलित और महत्वपूर्ण है, होलिका दहन की आग में गेहूं की बलियों को भूनना। इन गेहूं के भुने हुए दानों को प्रसाद के रूप में खाया जाता है। धार्मिक रूप से तो इन्हें खाना बहुत ही शुभ माना गया है, साथ ही सेहत के लिए भी ये किसी वरदान से कम नहीं। दरअसल इनमें फाइबर और कई अन्य पोषक तत्वों की भरमार होती है, जिस वजह से इनके कई हेल्थ बेनिफिट्स देखने को मिलते हैं। आज हम भुने हुए गेहूं के कुछ ऐसे ही हेल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.