मधुबनी, मार्च 12 -- घोघरडीहा। होली का खर्चा नहीं देने पर मारपीट करते हुए दुकान पर लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना थाना क्षेत्र के तिलाठ चौक पर 10 मार्च की है। थाना पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार तिलाठ निवासी सुनील यादव के पुत्र कृष्ण आनन्द कुमार की दुकान पर चार बाइक पर सवार सात युवक आये और रंगदारी में होली की खर्चा के नाम पर 30 हजार देने को कहा। पैसे देने सेे इंकार करने पर सभी ने मिलकर मारपीट करते हुए गल्ला से पैंतीस हजार नगदी एवं गला से सोने की चेन छीनली। कृष्णा आनन्द ने हथियार का भय दिखाकर कहा कि दुकान करते हो तो रंगदारी देना होगा और नहं दोगे तो हत्या कर लाश को कोशी नदी में फेंक देंगे। हो-हल्ला की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों को आते देख सभी बाइक पर सवार होकर भाग निकला। दुकानदार ने फुलपरास थाना क्षेत्र के महुलिया निवासी मनोज कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.