ज्ञान प्रकाश, मार्च 10 -- होली और रमजान के बीच भाईचारे की मिसाल पेश की है लखनऊ के एक राजनीतिक विश्लेषक और अधिवक्ता मोहम्मद रिजवान अहमद ने। बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ में रिजवान अहमद ने फार्म हाउस के लिए एक जमीन खरीदा, जहां उन्हें एक जर्जर हनुमान मंदिर मिला। उन्होंने अपनी जमीन पर इस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया है। भव्य द्वार भी बनकर तैयार हैं। 11 मार्च को पूजा-अर्चना के बाद मंदिर का नए सिरे से लोकार्पण होगा। इस तरह की खबरें तब सौहार्द और शांति में भरोसा बढ़ाती हैं, जब होली और जुमे की नमाज को लेकर बयानबाजी की होड़ लगी हो। मंदिर के पुराने धार्मिक अवशेषों को सम्मान के साथ ज्यों का त्यों रखा गया है। उसके चारों ओर नए मंदिर का निर्माण किया गया है। मूर्ति प्राचीन समय से ही प्राण प्रतिष्ठित है इसलिए मंगलवार से उसमें पूजा-पाठ दोबारा शुरू करवाया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.