गढ़वा, मार्च 14 -- रमना, प्रतिनिधि। होली और रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। प्रखंड के सभी पंचायतों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा की व्यापक तैयारी की गई है। प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में होली की पूर्व संध्या पर फ्लैगमार्च किया गया। जिला बल के जवानों को लेकर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह, सीओ विकास कुमार पांडेय, थाना प्रभारी आकाश कुमार ने मुख्य सड़कों के अलावा गली-मोहल्लों में भी फ्लैगमार्च किया। इस मौके पर एसडीपीओ ने कहा कि होली के मद्देनजर इंटरनेट मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी जारी है। भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज होगी। उसके लिए साइबर सेल अलर्ट है। सेल इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर निगरानी कर रही है। किसी भी प्रकार का भड़काऊ पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.