चम्पावत, मार्च 11 -- चम्पावत। पुलिस की ओर से होली और रमजान पर्व के दृष्टिगत कोतवाली और चौकी बाजार मे शांति एवं अमन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कोतवाली में वरिष्ठ उप निरीक्षक बच्ची सिंह बिष्ट और बाजार चौकी प्रभारी राधिका भंडारी ने विभिन्न समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों की समस्याओं और सुझावों को सुना गया और सभी को त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया। इस संदर्भ में व्यापारियों, दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान मालिकों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे अपनी दुकानों और कॉम्प्लेक्स में सीसीटीवी कैमरों को चालू रखें। सभी को अपने आस पास हुड़दंग करने वालों की सूचना तुरन्त 112 पर देने के लिए बताया गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.