काशीपुर, मार्च 12 -- काशीपुर। होली और रमजान को लेकर कोतवाली परिसर में एक बैठक हुई। बुधवार शाम हुई बैठक में एएसपी अभय सिंह ने कहा कि 14 मार्च को होली पर्व है और उसी दिन जुम्मे की नमाज भी है। उन्होंने परस्पर सौहार्द से जुमा के साथ ही होली का पर्व मनाने की अपील की। कहा कि यदि कोई अराजकता फैलाता नजर आता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। किसी भी दशा में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन ने कहा कि होली के पर्व के मद्देनजर जुमे की नमाज का वक्त बदला गया है। वहां सीओ दीपक सिंह, कोतवाल अमर चंद शर्मा, एसएसआइ अनिल जोशी, एसआइ सुनिल सुतेड़ी, ईदगाह कमेटी के सदर हसीन खान, डॉक्टर एमए राहुल, पार्षद मनोज जग्गा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...