लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- होली और ईद के त्योहारों को देखते हुए पसगवां थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिला अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार ने की, जबकि क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह और थाना प्रभारी रविंद्र सोनकर भी मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं संभ्रांत व्यक्तियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी से अनुरोध किया कि होली और जुमे की नमाज को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की जरूरत है। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की और स्थानीय लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में शामिल लोगों ने प्रशासन को आश्वासन दिया कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.