अमरोहा, फरवरी 21 -- प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय 8000 रुपये बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में इसका ऐलान किया है। अब हर महीने शिक्षामित्रों को 10 हजार के बदले 18 हजार व अनुदेशक को 9000 के बदले 17000 रुपये मिलेंगे। अप्रैल से बढ़ा हुआ मानदेय खाते में आना शुरू हो जाएगा। सरकार ने इसके साथ ही शिक्षकों को पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देने का भी ऐलान किया है। फैसले से शिक्षामित्रों में खुशी की लहर है व सरकार का आभार जताया है। कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच मानदेय वृद्धि से कुछ राहत मिलेगी। इससे शिक्षामित्रों का मनोबल भी बढ़ा है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा। प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय 8000 रुपये बढ़ा दिया है। विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन अपने भाषण म...