मुंगेर, मार्च 11 -- जमालपुर। निज प्रतिनिधि केशोपुर कायस्थ टोला स्थित चित्रगुप्त परिषद जमालपुर की ओर से चित्रगुप्त मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता मंदिर समिति अध्यक्ष अरुणोदय सहाय ने की, तथा संचालन डॉ. कमल किशोर सिन्हा ने किया। मौके पर अरुणोदय सहाय ने कहा कि होली और ईद आपसी भाईचारा, सौहार्द और खुशी का पर्व है। हमें सारे गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाना चाहिए। इधर, महिला मंडली ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभाकमानाएं दी। मौके पर महिला सेल की अध्यक्षा डॉ. रुबी सिन्हा, सोनी बर्मा, प्रियंका वर्मा, अंजू मूर्ति, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सहाय, उपाध्यक्ष लाला उमेश नारायण वर्मा, प्रिस वर्मा, मंगल मूर्ति, अमित नंदन, रंजन सिन्हा, कौशल किशोर, अश्वनी कुमार सिंहा, नीलम कुमार, पूजन कुमार, अरुंधति, ता...