पूर्णिया, मार्च 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। होली एवं रमजान को लेकर सीमांचल के थानेदार अलर्ट मोड पर रहेंगे। इसके लिए डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने निर्देश जारी किया है। डीआईजी इन दिनों विभिन्न जिलों के दौरे पर हैं। जुम्मा के दिन इस बार होली पड़ने की वजह से पुलिस को पर्व के दौरान विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। छोटी से छोटी आसूचना पर क्विक रिस्पांस लेने के लिए पुलिस अधिकारियों से कहा गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से द्विअर्थी एवं अश्लील गीतों पर विशेष रूप से नजर रखने के निर्देश पुलिस पदाधकारियों को दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने आमजनों से इस तरह के फूहड़ गीत बजाने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फुहर गीत बजने से समाज में गलत संदेश जाता है। साथ ही बच्चों पर इसका कुप्रभाव पड़ता है। लिहाजा इस तरह के गी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.